फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ससुराल वालों से परेशान होकर व्यक्ति ने लगाया फंदा

Wed, 22 May 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से परेशान होकर मंगलपुर गांव के व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर उसकी पत्नी, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव मंगलपुर निवासी कपिल (26) मंगलवार की सुबह खेत में गया था। जहां पर उसने ट्यूबवेल के कुएं में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को इस बारे में तब पता चला जब वह उसे खोजते हुए खेत में पहुंचे। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना के शव गृह में पहुंचाया। मनीष ने पुलिस को बताया की उनके भाई कपिल की और उसकी शादी गांव ढूढवां, जिला कैथल के रहने वाले जागीर सिंह की बेटी सुनीता और गीतू के साथ हुई है। तीन साल से उनका ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। उनके खिलाफ केस भी चल रहा है। कपिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अब उनकी पत्नी गीतू ने केस कर दिया है। ससुराल पक्ष के लोग समझौते के नाम पर 16 लाख रुपये मांग रहे हैं। उन्हें बार-बार परेशान कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसके भाई कपिल ने फंदा लगाकर जान दे दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मनीष की शिकायत पर मृतक की पत्नी सुनीता, साली गीतू, ससुर जागीर सिंह, सास खजानी देवी, शमशेर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया की मृतक के भाई ने उनके ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल पांच लोंगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें