जुलाना। भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर वार्ड नंबर दो स्थित रविदास चौपाल में श्रद्धांजलि सभा हुई। मुख्यातिथि के तौर पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश जरावता शामिल हुए।
विज्ञापन
जरावता ने बाबासाहेब के अनुयायियों से कहा कि आज भाजपा की प्रदेश और देश की सरकार बाबा साहेब के बनाए संविधान पर चल रही है। उनके आदर्शों का पालन कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, डॉ भारत भूषण टांक, जिला परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा मौजूद रहे।