फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर में चला पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य, बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
16जेएनडी02-गोहाना रोड पर पेड़ों की छंटाई करते बिजली निगम कर्मचारी। संवाद - फोटो : सीमा संयोजकता बैठक के दौरान मौजूद दोनो देशाें के अ​धिकारी व अन्य।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर में मंगलवार को पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया गया। इस कारण आधे शहर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। बिजली कटौती के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर घरेलू उपभोक्ताओं, व्यापारियों, विद्यार्थियों और कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा।
बिजली निगम ने शहर के मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और बाजार क्षेत्रों में बिजली लाइनों के ऊपर और आसपास फैले पेड़ों की टहनियों को काटा। कई स्थानों पर पेड़ इतने अधिक फैल चुके थे कि बारिश और तेज हवा के दौरान बिजली लाइनों में फॉल्ट होने का खतरा बना रहता था।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने गोहाना पर नागरिक अस्पताल, रेडक्रॉस, डीसी कॉलोनी के सामने, चक्की मोड़ समेत कई जगह पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया। इससे रोहतक रोड, भिवानी रोड, विजय नगर, एचपी पेट्रोल पंप, सफीदों गेट, नया बस अड्डा के पीछे बालाजी मंदिर, रानी तालाब स्थित अभिनंदन होटल के पास एरिया में बिजली गुल रही।
बिजली गुल रहने से शहरवासियों को परेशान होना पड़ा। वहीं, दुकानदार रामकिशन, सुखविंद्र, सतबीर, शैलेंद्र मल्होत्रा का कहना था कि पूरे दिन बिजली न रहने से कारोबार प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी बिजली के अभाव में बाधित रही।
विज्ञापन


पेड़ों की टहनियां तारों से टकराने के कारण फ्यूज उड़ने, लाइन ट्रिप होने और शॉर्ट सर्किट जैसी समस्याएं पैदा हो रही थी। मंगलवार को शहर में कई जगह पेड़ों की छंटाई का कार्य चला, जिसके कारण संबंधित क्षेत्र की बिजली सप्लाई बाधित रही। -एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें