फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर उपचार शुरू, लोगों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सरकार से वार्ता व आश्वासन मिलने पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बुधवार से आयुष्मान कार्ड के तहत ऑपरेशन व अन्य चिकित्सा सुविधाओं को देना फिर से शुरू कर दिया है। पिछले दो-तीन दिन से ऑपरेशन न होने के चलते कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दो दिन से 250 लोगों के ऑपरेशन रुके हुए थे।
विज्ञापन

यह कार्ड धारक कभी नागरिक अस्पताल तो कभी निजी अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन नागरिक अस्पताल में लंबी प्रक्रिया व निजी अस्पतालों में ऑपरेशन का मोटा खर्च इनके बस से बाहर था। ऐसे में ये लोग आईएमए के निर्णय को वापस लेने का इंतजार कर रहे थे। अब बुधवार से आईएमए ने ऑपरेशन व अन्य स्वास्थ्य संबंधित उपचार प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे कार्ड धारकों को राहत मिली है।
जींद में कुल 11 अस्पताल सरकारी और 18 निजी अस्पताल आयुष्मान पैनल पर हैं। इन निजी अस्पतालों में रोज लगभग 80 ऑपरेशन व अन्य ओपीडी होती है। जिले में पौने सात लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान व चिरायु कार्ड भी बने हुए हैं। निजी अस्पतालों ने करोड़ों रुपये का बकाया सरकार की तरफ होने के चलते निजी चिकित्सकों ने उपचार के लिए अपने हाथ खड़े कर दिए थे। ऐसे में आयुष्मान व चिरायु कार्ड धारकों के समक्ष भारी समस्या खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन

बाक्स
जींद जिला के आयुष्मान पैनल का है सात करोड़ बकाया
सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया है कि आयुष्मान कार्ड से संबंधित जो रनिंग में बकाया है, उसका भुगतान 28 फरवरी तक कर दिया जाएगा, जबकि पूर्व में 31 मार्च तक देने की बात कही थी। सरकार का आश्वासन मिलने पर ओपीडी शुरू कर दी गई है। अगर 31 मार्च तक रुपया नहीं दिया गया तो फिर दोबारा से बैठक की जाएगी। जींद के अस्पतालों का लगभग सात करोड़ बकाया है। अब सरकार व स्वास्थ्य अधिकारियों ने आईएमए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर आश्वासन दिया है कि जल्द ही भुगतान प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। जिस पर आमजन के हित को देखते हुए आईएमए ने बुधवार से आयुष्मान कार्ड धारकों के ऑपरेशन करने शुरू कर दिए हैं।
-डॉ. अनिल जैन, जिला प्रधान आईएमए
बाक्स
पहले की तरह ही आयुष्मान पैनल अस्पतालों में ऑपरेशन करवा सकते हैं
निजी अस्पतालों की ओर से आयुष्मान के पात्र लोगों के ऑपरेशन अब आयुष पैनल के अस्पतालों में शुरू हो गया है। ऐसे में कार्ड धारक पहले की तरह ही आयुष्मान पैनल अस्पतालों में ऑपरेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें