फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट का ताला तोड़कर 12 कार्टून तार चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी काठ मंडी के नजदीक ट्रांसपोर्ट का ताला तोड़कर 12 कार्टून तार चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में ट्रांसपोर्ट संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि वह चार जनवरी की रात को ट्रांसपोर्ट को ताला लगाकर घर चला गया था। इसके बाद रात के समय अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर अंदर से 12 कार्टून तार के चोरी कर लिए। इनकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये थी। घटना का अगले दिन सुबह ट्रांसपोर्ट पर पहुंचने के बाद पता चला। जांच अधिकारी एचसी सुभाष ने बताया कि शिव ट्रांसपोर्ट का ताला तोड़कर 12 मंडल तार चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें