फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद : मुर्गों के दाम में आई गिरावट, 35 रुपये किलो कीमत गिरी, अंडों का रेट भी लुढ़का

Fri, 08 Jan 2021 02:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आहट से पोल्ट्री उद्योग को भारी नुकसान हो रहा है। हरियाणा के जींद जिले में भी इसका असर दिखाई देने लगा है। जिले में करीब 500 पोल्ट्री फार्म हैं, इनसे प्रतिदिन चार लाख ब्रायलर मुर्गे दिल्ली की मार्केट में बेचे जाते हैं। तीन दिन पहले तक ब्रायलर की कीमत 90 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो गुरुवार को 55 रुपये प्रति किलो बिका। 

विज्ञापन


वहीं अंडे के दाम भी लुढ़क गए हैं। दो दिन पहले 5.35 रुपये का अंडा बिक रहा था। वहीं गुरुवार को 5.12 रुपये में बिका। इससे पोल्ट्री व्यवसायियों को काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि जिले के पोल्ट्री व्यवसायी व पशुपालन विभाग की टीम पहले ही बचाव कार्य में जुट गई हैं। पोल्ट्री फार्म पर दवा का छिड़काव किया जा रहा है। 

जिला पोल्ट्री कारोबार का हब है। एक दिन में करीब 10 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इसमें आधार कारोबार ब्रायलर (मुर्गे) से होता है। फीड, ट्रांसपोर्ट, दवाई व अन्य काम भी इससे जुड़े हैं। करीब 10 हजार लोग इस व्यवसाय में रोजगार कर रहे हैं। ऐसे में पोल्ट्री उद्योग में मंदी का असर हर क्षेत्र पर पड़ेगा। 
विज्ञापन

 
जींद जिला के फार्म काफी सजग है। पिछले एक सप्ताह में 60 से अधिक पोल्ट्री व्यवसायी खुद आकर बचाव के उपायों की जानकारी ले चुके हैं। वैसे भी पका कर चिकन खाना पूरी तरह से सुरक्षित है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। फार्मर काफी सावधानी बरत रहे हैं। सभी फार्मर ने बायो सुरक्षा के तहत फार्म पर छिड़काव किया है। ब्रिकोन व बलकोन पांच ग्राम दवा एक लीटर में मिलाकर बाहरी हिस्सों में छिड़काव करें। बाहर से आने वाली गाड़ियों को सैनिटाइज करने के बाद ही फार्म के भीतर जाने दें। पोल्ट्री फार्मर टीकाकरण भी कर रहे हैं। - डॉ. राजू शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, पशुपालन विभाग जींद।
 
बर्ड फ्लू का कोई केस जिले में नहीं आया है। जींद में मुर्गियों की मौत का कोई मामला नहीं। अफवाहों के कारण रेट पर असर पड़ा है। ब्रायलर 55 रुपये तक आ गया है। वहीं अड़े की कीमत में करीब 15-20 पैसे की गिरावट है। लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए। फार्म पर बायो सुरक्षा आवरण बनाया गया है व पक्षियों को टीकाकरण किया गया है। - बिंटु बिसला, प्रधान ब्रेलर एंड ब्रिडर एसोसिएशन।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें