फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं के लिए यातायात की सुविधा उपलब्ध नहीं, झेल रहीं परेशानी

विज्ञापन
बधाना गांव के बस स्टैंड पर बस की इंतजार में खड़े छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को जींद, अलेवा, नगूरां के कॉलेजों व स्कूलों में पहुंचने के लिए बसों की कमी के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बधाना, धनखेड़ी, पेगां, खेड़ी बुल्लां वाली, जीवनपुर आदि गांवों से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं जींद, अलेवा व नगूरां के स्कूलों व कॉलेजों में पढ़ने के लिए जाती हैं। यातायात सुविधा नहीं होने के कारण इनको परेशान होना पड़ता है। यातायात सुविधा की कमी के कारण बहुत से अभिभावक अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगूरां के आसपास लगते दर्जनों गांवों में सरकारी परिवहन सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं है। सहकारी परिवहन समिति की बसों के चालक व परिचालक छात्र-छात्राओं को बस में बैठाने से परहेज करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को परिवहन सुविधा नहीं मिलने के कारण काफी संख्या में अभिभावक उनकी पढ़ाई छुड़वा देते हैं। बलजीत, राजेश कुमार, संजय, हवा सिंह, धारा सिंह, सतबीर, संतोष, अंजू, सुलोचना व सुमन ने बताया कि गांव बधाना, धनखेड़ी, पेगां, खेड़ी बुल्लां वाली, जीवनपुर आदि गांवों में रोडवेज बसों की कोई सुविधा नहीं है। सुबह के समय उनके गांवों से सैकड़ों की संख्या में छात्राएं पढ़ाई के लिए निकलती हैं, लेकिन समय पर यातायात सुविधा नहीं मिलने के कारण उनकी बेटियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि जब से सहकारी परिवहन समिति की बसों के परमिट जारी किए गए हैं, उनके यहां रोडवेज की बस बंद हो गई हैं। लोगों ने इन सभी गांवों में सरकारी बसें चलाने की मांग की है।
जींद रोडवेज के महाप्रबंधक गुलाब सिंह ने कहा कि छात्राओं की सुविधा के लिए इन सभी रूटों पर बसों की व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई सहकारी परिवहन समिति बस संचालक छात्राओं को बस में बैठाने से मना करता है तो उसकी शिकायत करें। उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं को किसी भी सूरत में परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें