फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ससुराल में नई जिम्मेदारी संभालेंगे डीसी जोशी

Sat, 10 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी अजीत बालाजी जोशी का तबादला चंडीगढ़ हो गया है। हालांकि जींद में डीसी रहते उन्होंने कई विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया, लेकिन जिला का औद्योगिक विकास शुरू नहीं होने की कसक उनके दिल में रह गई। अब डीसी अजीत बालाजी जोशी चंडीगढ़ (अपनी ससुराल) में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में डीसी जोशी ने कहा कि जींद के लोगों में काफी क्षमता है और इसका प्रयोग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां के लोग काफी मेहनती हैं। धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से जींद काफी धनी है। यहां के गांवों के नाम रागों के नाम से हैं। हाट जैसे गांव में इतिहास दबा पड़ा है, जिस पर काम होना चाहिए। यहां बड़े-बड़े जोहड़ हैं। कई गांवों में तो 20-20 एकड़ में जोहड़ हैं, जो जींद को अन्य स्थानों अलग करता है।

जींद में डीसी रहते बालाजी ने छह करोड़ रुपये के माइक्रो बीम घोटाले के केस को सुलझाया। इसमें करीब 16 हजार महिलाओं ने पॉलिसी ली थी। अब बालाजी का तबादला जींद से चंडीगढ़ हो गया है। इनकी पत्नी गौरी पाराशर जोशी जींद की एडीसी हैं। प्रदेश में डीसी रहते हुए उनकी छठी नियुक्ति जींद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें