फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटरों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुलिस थाना कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं अनुसंधानकर्ताओं के लिए नेट ग्रेड प्रणाली विषय पर पुलिस लाइन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान नेट ग्रेड पोर्टल की कार्यप्रणाली, डाटा एंट्री की शुद्धता, केस मॉनिटरिंग, रिपोर्ट जनरेशन, ऑनलाइन अपडेट एवं विश्लेषणात्मक टूल्स के प्रभावी उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में पुलिस कार्यप्रणाली में डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो चुकी है। नेट ग्रेड के माध्यम से केसों की प्रगति की रियल टाइम मॉनिटरिंग, प्रदर्शन मूल्यांकन एवं कार्य की गुणवत्ता का आकलन संभव हो पाता है। इससे न केवल अनुसंधान की गति बढ़ती है, बल्कि जवाबदेही एवं पारदर्शिता भी सुनिश्चित होती है।
एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि जिला पुलिस तकनीकी नवाचारों को अपनाने में सदैव अग्रणी रहेगी। आधुनिक तकनीक का समुचित उपयोग कर अपराधों की जांच को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का उपयोग करते हुए अपने कार्य को और अधिक दक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें