फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रशिक्षु पटवारियों ने वेतन न मिलने से काली पट्टी बांधकर जताया रोष

Tue, 07 Oct 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी 27: पटवार भवन में काली पट्टी बांधकर काम करते पटवारी। स्रोत : पटवारी - फोटो : katra news
विज्ञापन
जींद। पटवार भवन में सोमवार को प्रशिक्षु पटवारियों के वेतन की मांग व प्रशिक्षण अवधि को नौकरी में जोड़े जाने की मांग को लेकर काली पट्टी बांध कर रोष जताया। इसको लेकर पहले भी पटवारी मुख्यमंत्री व विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन

द राजस्व पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान सूबे सिंह ने बताया कि प्रशिक्षु पटवारियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में सोमवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। अब नौ अक्टूबर को सांकेतिक धरना सरकार के खिलाफ दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी मांगों को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो पटवारी व कानूनगो काली दिवाली मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी ने नवनियुक्त पटवारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सात जनवरी को नवनियुक्त पटवारियों को प्रशिक्षण अवधि में पूरा वेतन, प्रशिक्षण अवधि को सेवा अवधि मानने, प्रशिक्षण अवधि को डेढ़ साल की बजाए एक साल करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद उसका नोटिफिकेशन अभी तक जारी नहीं किया है। इस कारण पटवारियों की परीक्षा लेना भी संभव नही हो पा रहा है। इससे पटवारियों में गहरा रोष है। नौ अक्टूबर को एक दिन का सांकेतिक धरना देकर डीसी कार्यालय में सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें