फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रेन मैनेजरों ने रोष प्रकट कर मांगा महंगाई भत्ता

विज्ञापन
17जेएनडी05-रेलवे जंक्शन पर महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ट्रेन मैनेजर। स्रो
विज्ञापन
जींद। एआईआरएफ और एनआरएमयू के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर सोमवार को महंगाई भत्ते को लेकर लोको पायलटों और ट्रेन मैनेजरों ने विरोध दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

एनआरएमयू जींद शाखा के उपाध्यक्ष कुलदीप मल्होत्रा ने बताया कि एक जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हुआ था। इसके बाद भत्ते में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी थी लेकिन अभी तक रेलवे के रनिंग स्टाफ को मिलने वाले माइलेज भत्ते में बढ़ोतरी नहीं की गई। रेल प्रबंधन से आह्वान किया है कि जल्द से जल्द महंगाई और माइलेज भत्ता दिया जाए।
इस अवसर पर कामरेड सुमेर सिंह, एनआर राजेश, भुवन यादव, ट्रेन मैनेजर काउंसलर कुलदीप सिंह, ट्रेन मैनेजर सुनीता, लोको पायलट चरणजीत, राकेश, महेंद्र मीना, राम अवतार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें