फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई...शहर में चौतरफा लगा जाम, दिनभर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
12जेएनडी10: घनश्याम गोयल। - फोटो : हाईवे पर लगा क्यूआर कोड का बोर्ड।
विज्ञापन
जींद। शहर में सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य सड़कों से लेकर चौराहों तक वाहन रेंगते नजर आए। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यवस्था को संभालने के लिए कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नजर नहीं आई।
विज्ञापन

सफीदों रोड पर दालमवाला अस्पताल के पास सबसे अधिक स्थिति खराब रही। यहां सड़क के दोनों ओर अव्यवस्थित पार्किंग, ऑटो और ई-रिक्शा खड़े होने से कई घंटों तक जाम लगा रहा। मरीजों को लेकर आने-जाने वाला हर वाहन जाम में फंसा रहा।
यहां रोजाना जाम की समस्या रहती है, इसके बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस की तैनाती है और न ही स्थाई समाधान की कोई पहल दिखाई देती है। वहीं, नागरिक अस्पताल परिसर में भी हालात बेहतर नहीं रहे। अस्पताल में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण पूरा परिसर वाहनों से भरा रहा।
विज्ञापन

मरीजों और उनके परिजनों ने सड़कों पर ही वाहन खड़े कर दिए। इससे अस्पताल के मुख्य द्वार पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई। इस कारण गंभीर मरीजों को लेकर आने वाले वाहन समय पर अंदर नहीं पहुंच पा रहे थे।
शहर का प्रमुख सफीदों रोड चौक भी दिनभर जाम का केंद्र बना रहा। यहां चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने व नियमों की अनदेखी के कारण यहां पर हालात खराब रही।
अगर ट्रैफिक पुलिस समय पर ड्यूटी निभाती और प्रमुख चौराहों पर तैनात रहती तो जाम की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता था लेकिन पूरे दिन पुलिस की लापरवाही साफ तौर पर नजर आई। कहीं भी चालान कार्रवाई या अवैध पार्किंग हटाने को लेकर पुलिस ने काम नहीं किया।

प्रशासन से मांग की है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए स्थाई योजना बनाई जाए। प्रमुख स्थानों पर पुलिस की नियमित तैनाती हो और अवैध पार्किंग पर सख्ती बरती जाए। जब तक ट्रैफिक पुलिस अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से नहीं निभाएगी तब तक शहरवासियों को जाम से राहत नहीं मिलेगी। -घनश्याम गोयल, अधिवक्ता


-
अगर आमजन को राहत देनी है तो प्रशासन को सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके अलावा हर चौक पर ट्रैफिक सिग्नल बनाए जाएं। जब तक यह व्यवस्था नहीं होती उस समय तक ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों की ड्यूटी कड़ी की जाए। -नरेश कुमार, समाजसेवी

12जेएनडी10: घनश्याम गोयल।- फोटो : हाईवे पर लगा क्यूआर कोड का बोर्ड।

12जेएनडी10: घनश्याम गोयल।- फोटो : हाईवे पर लगा क्यूआर कोड का बोर्ड।

12जेएनडी10: घनश्याम गोयल।- फोटो : हाईवे पर लगा क्यूआर कोड का बोर्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें