27जेएनडी22-यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह को सम्मानित करते हुए डॉ. राजेश भोला और अन्य। स्रोत च
जींद। ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश करने वाले यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को आज विशेष सम्मान से नवाजा गया।
यह सम्मान जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने शॉल ओढ़ाकर व पौधा भेंटकर प्रदान किया गया। डॉ. राजेश भोला ने कहा कि प्रभारी शमशेर ने अपनी ड्यूटी को सेवा भावना और अनुशासन के साथ निभाते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रभारी की मेहनत और कार्यशैली के कारण जींद में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर ढंग से संचालित हो रही है शहर के लिए प्रेरणादायक हैं। प्रधान राजकुमार गोयल ने कहा कि यह मिसाल है।