फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज बाजार बंद नहीं करेंगे व्यापारी, डीएसपी ने दिया आश्वासन

विज्ञापन
19जेएनडी30: बैठक में भाग लेते व्यापारी। स्रोत व्यापारी
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे के हनुमान मंंदिर में 17 मार्च को हुए आढ़ती के अपहरण के प्रयास के मामले में कैलाश सिंगला की अध्यक्षता में व्यापारियों की एक बैठक हुई की। बैठक में डीएसपी संदीप कुमार पहुंचे।
विज्ञापन

कैलाश सिंगला ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे आढ़ती सुशील के अपहरण का प्रयास किया गया था। हैरानी की बात यह है कि यह घटना मंडी चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई इसके बावजूद पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।
उन्होंने कहा कि यदि मुख्य बाजार और मंडी क्षेत्र में ही व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
डीएसपी संदीप कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपियों की पकड़ के नजदीक है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। व्यापारियों ने बंद कमरे में डीएसपी से बात की।
विज्ञापन

कैलाश सिंगला ने कहा कि उन्हें पुलिस प्रशासन पर पूरा भरोसा है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी। उन्होंने कहा कि अगर रविवार तक पुलिस आरोपियों को नही पकड़ पाती है तो व्यापारी कड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें