फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली स्थलों पर आमजन की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता दें : डीसी

विज्ञापन
19जेएनडी12: लघु सचिवालय में अ​​धिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में चार और पांच अप्रैल को होने वाली मुख्यमंत्री की प्रस्तावित रैलियों को लेकर वीरवार को बैठक हुई। इस दौरान डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिन विभागों की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास प्रस्तावित है वे अपनी विस्तृत सूची निर्धारित समयावधि में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि रैली स्थलों पर आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छ अस्थायी शौचालय, पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं और पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही पंडाल में महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग- अलग बैठने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि रैली स्थलों तक जाने वाले सभी मार्गों की मरम्मत व सुधार कार्य पूर्ण कर लिया जाए। वन विभाग को निर्देशित किया गया कि आवश्यकता अनुसार मार्गों के किनारे पेड़ों की छंटाई का कार्य भी शीघ्रता से संपन्न करवाया जाए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
उन्हाेंने कहा कि प्रत्येक व्यवस्था को सूक्ष्म स्तर पर जांचा जाए, ताकि कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सफीदों के एसडीएम पुलकित मल्होत्रा आनलाईन वीसी के माध्यम से जुड़े हुए थे।
इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, डीएमसी सुरेंद्र दून, नगराधीश मोनिका रानी, रोड़वेज महाप्रबंधक राहुल जैन, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता आर के नैन और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें