फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स देने वाले व्यापारियों को पेंशन मिले : रामबिलास मित्तल

Thu, 08 Jan 2026 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
07जेएनडी01: सावर गर्ग व्यापारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले व्यापारी वर्ग ने सरकार से पेंशन योजना लागू करने की मांग की है। नगर प्रधान व्यापार मंडल रामबिलास मित्तल का कहना है कि वे पूरी उम्र ईमानदारी से जीएसटी सहित दूसरे टैक्स सरकार को देते हैं लेकिन जब बुढ़ापे में सहारे की जरूरत होती है तो उनके लिए कोई सरकारी योजना नहीं है।
विज्ञापन

सरकारी कर्मचारी, निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी और अन्य क्षेत्र के कई वर्गों को पेंशन का लाभ मिलता है लेकिन व्यापारी वर्ग इससे वंचित है। व्यापारी न तो सरकारी कर्मचारी हैं और न ही किसी निजी संस्थान में कार्यरत, ऐसे में वे पेंशन जैसी सुविधा से बाहर रह जाते हैं। व्यापारी संगठनों का कहना है कि जीएसटी लागू होने के बाद व्यापारियों पर टैक्स का बोझ और बढ़ गया है।
रामबिलास मित्तल ने कहा कि व्यापारियों की मांग है कि सरकार बीमा पॉलिसी लागू करे, जिससे दुर्घटना, गंभीर बीमारी या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।

07जेएनडी01: सावर गर्ग व्यापारी।- फोटो : 1

07जेएनडी01: सावर गर्ग व्यापारी।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें