07जेएनडी23-पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुख्य वक्ताओं को सम्मानित करते स्टाफ सद
जींद। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईक्कस में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन हो गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी।
योगाचार्य सुमन ने बच्चों को योग के तरीके और फायदे बताए। अध्यापिका पूनम ने बच्चों को बुरी संगत से दूर रहने तथा परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी सुनीता ने बच्चों को जीवन में अनुशासन के महत्व व नैतिक पर्यावरण के प्रति नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के प्रोत्साहित किया। संवाद