फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: फर्जी फूड सेफ्टी अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी से मिले व्यापारी

Tue, 14 Feb 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शिष्टमंडल व दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से मुलाकात कर व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी करने वाले फर्जी फूड सेफ्टी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मांग उठाई कि खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण लेने के नाम पर युवा सक्षम कंपनी के कर्मचारियों एवं मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
व्यापारियों ने एसपी नरेंद्र बिजराणिया को बताया कि उनको इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की मिलीभगत की शंका है। विभाग के अधिकारयों की जांच होनी चाहिए और वसूली की गई राशि दुकानदारों को फर्जी कंपनी से रिकवरी करके वापस दिलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कम्प्यूटर ने कहा कि इस फर्जीवाड़े से व्यापारियों में रोष है। जो फर्जी रसीद दुकानदारों की काटी गई है वे व्यापार मंडल को सौंपी जाए ताकि इन पर्चियों के आधार पर सख्त कार्रवाई करवा सके।। इस धोखाधड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं। उनकी भी कॉल डिटेल निकालकर जांच होनी चाहिए। जब तक किराना दुकानदारों के पैसे वापिस नहीं किए जाते तक तक व्यापार मंडल आंदोलन जारी रखेगा। एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है, कि इस मामले की जांच की गंभीरता से जांच करवाई जाएगी। इस अवसर पर राजकुमार गोयल, सत्यनारायण जैन, संजय, मुनीष गर्ग, सुरेश गर्ग, रामफल फौजी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें