फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराधों से व्यापारी खौफ में : बजरंग

Sat, 21 Feb 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी23-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए बजरंग दास। स्रोत कार्यकर्ता
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराधों के कारण व्यापारी, उद्योगपति और आम जनता भय के साए में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने नरवाना में सामाजिक कार्यक्रम के उपरांत आयोजित व्यापारियों की बैठक में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। गर्ग ने कहा कि हर रोज लूटपाट, हत्या और फिरौती जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि अपराध के मामलों में हरियाणा देशभर में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।
अपराध बढ़ने का मुख्य कारण प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी है। इसके चलते युवा नशे की दलदल में फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है और इसे रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि व्यापारी व आम नागरिकों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को प्रभावी कार्रवाई के लिए आवश्यक अधिकार दिए जाने चाहिए। बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र गुप्ता, संरक्षक कैलाश सिंगला, प्रदेश सचिव रमेश गर्ग, महासचिव अनिल आर्य, युवा प्रधान मुकेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें