फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: न्यू बाईपास पर तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हाईवे बाधित

विज्ञापन
फोटो 21जेएनडी30-बस स्टैंड के पास दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर पलटा तूड़ी से भरा ट्रैक्टर -ट्रॉल
विज्ञापन
जींद। नए बस अड्डे के निकट बुधवार को गोहाना रोड ओवरब्रिज से उतरते समय तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे न्यू बाईपास पर हाईवे का मुख्य रास्ता बाधित हो गया और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को अप्रोच रोड की तरफ डायवर्ट कर यातायात सुचारु करवाया। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। शाम तक ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाईवे से हटाया जा सका।

बुधवार को तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रोहतक की तरफ से आ रही थी और न्यू बाईपास के रास्ते नरवाना की ओर जा रही थी। नए बस अड्डे के पास ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इससे हाईवे का मुख्य रास्ता बंद हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हाईवे बाधित होने की सूचना मिलने पर ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने भारी बैरिकेडिंग हटवाकर वाहनों को अप्रोच रोड की तरफ डायवर्ट किया। ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाए जाने तक पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे और यातायात को नियंत्रित करते रहे। शाम तक पलटे वाहन को हाईवे से हटाया गया, जिसके बाद रास्ता साफ हो सका।
ट्रैफिक थाना के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज से उतरते समय तूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इसके चलते हाईवे से वाहनों को अप्रोच रोड की तरफ डायवर्ट किया गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें