जींद। नोएडा में तूड़ा बेचकर वापस फतेहाबाद जिले के कुलां लौट रहे ट्रैक्टर चालक की भंभेवा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान कूलां निवासी 28 वर्षीय रवि के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी दिवान सिंह ने बताया कि भंभेवा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब वह मौके पर पहुंचे तो राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को निकाला हुआ था। घायल ट्रैक्टर चालक को शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया।