फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर समझना चाहिए शिक्षा का महत्व : कृष्ण आर्य

Fri, 28 Feb 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी32: छात्राओं को खान-पान व मोबाइल के बारे में बताते कृष्ण आर्य। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। महर्षि जमदग्नि राजकीय कन्या कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरूआत हर रोज की तरह योग की कार्यशाला से हुई। इसमें उन्होंने योग को लेकर प्रतियोगिता करवाई और स्वयं सेविकाओं को पुरस्कार भी दिए। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने नाश्ता किया। शिविर में मुख्यवक्ता की भूमिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुदाना हिंदी अध्यापक कृष्ण आर्य ने निभाई।
विज्ञापन

कृष्ण आर्य ने बताया कि हमें अपने शरीर को किस प्रकार उचित खानपान से स्वस्थ रख सकते हैं। हम अपने स्वास्थ्य को ठीक रखकर ही सभी कार्य अच्छे से कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमें मोबाइल से दूर रहकर शिक्षा के महत्व को समझना चाहिए। स्वयं सेविकाओं ने पिल्लूखेड़ा गांव में साइबर सेफ्टी पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने का संदेश दिया। लंच के बाद राजकीय महाविद्यालय जींद से रसायन विभाग प्राध्यापिका निशा व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमचंद सूद के द्वारा ध्यान व स्टार्टअप विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। निशा ने बताया कि स्टार्टअप की ओर से हम अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने स्टार्टअप स्कीम इंडिया के फायदे बताए व यह भी बताया स्कीम के जरिए किस प्रकार हम फंडिंग ले सकते हैं और अपना नया बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें