फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रैक्टर चालकों ने आरटीओ की कार्रवाई पर जताया रोष

विज्ञापन
15जेएनडी25: बैठक में भाग लेते किसान और ट्रैक्टर चालक। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के ब्राह्मणवास गांव के पास प्रदेश भर के ट्रैक्टर चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आरटीओ विभाग की ओर से पराली से भरे ट्रैक्टरों के भारी-भरकम चालान काटे जाने पर रोष प्रकट किया गया। ट्रैक्टर चालकों और किसानों ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन


जनता सरकार मोर्चा के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र बल्हारा ने कहा कि सरकार ने पराली जलाने पर रोक लगाई है ताकि पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। दूसरी ओर किसान जब पराली को एकत्रित कर बेचने के लिए ट्रैक्टरों के माध्यम से ले जाते हैं तो आरटीओ की ओर से 40 से 50 हजार रुपये तक के भारी चालान काट दिए जाते हैं। यह दोहरी नीति किसानों और ट्रैक्टर चालकों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम कर रही है।

देवेंद्र बल्हारा ने बताया कि चालकों से शपथ पत्र लिए जा रहे हैं कि वे दोबारा ओवरलोड ट्रैक्टर नहीं चलाएंगे। चेतावनी दी कि यदि आरटीओ की यह कार्रवाई नहीं रोकी गई तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें