फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पद्मश्री महावीर गुड्डू ने राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर बांधा समां

विज्ञापन
15जेएनडी15: सीनियर सिटीजन फोरम में पद्मश्री महावीर गुड्डू को सम्मानित करते हुए सदस्य। स्रोत संग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। मकर संक्रांति के पर्व पर सीनियर सिटीजन फोरम की तरफ से परिवार मिलन समारोह व जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन एक निजी स्कूल में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता फोरम के प्रधान एवं पूर्व कुलपति डॉ. एके चावला ने की।
पद्मश्री महावीर गुड्डू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार व प्रथम सुषमा स्वराज पुरस्कार विजेता मंजू ढिगाना ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने कविताओं, भजनों और गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पद्मश्री महावीर गुड्डू ने अपनी टीम के साथ शानदार रागनी, शिव स्तुति और राष्ट्रभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

उन्होंने वरिष्ठ नागरिक फोरम की ओर से समाजहित में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की। इस अवसर पर सुभाष ढिगाना, मालक सिंह चीमा, कर्नल डीके भारद्वाज, पीसी जैन, कमांडेंट रमा कांत शर्मा, बीएम पंवार, एनएल मिगलानी, राधेश्याम चिलाना और सूरजभान पातलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें