फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डॉक्टर-इंजीनियर बन देश सेवा करना चाहते हैं टॉपर

विज्ञापन
16जेएनडी26: हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खुशी में नाचती हुई छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अच्छे नंबर आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे और खुशी में झूमते नजर आए। कोई विद्यार्थी डॉक्टर तो कोई इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहता है।
आधारशिला विद्यालय की शिखा और सृष्टि ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा जिसमें 133 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की।
विज्ञापन

प्राचार्य सतवीर सिंह और निर्देशिका अंजू सिहाग ने मेधावियों को सम्मानित किया। नव प्रगति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डाहौला के प्राचार्य अजीत गौतम ने बताया कि छात्रा रिया ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सूरज खटकड़ ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संकूल में द्वितीय और प्रीत रेढू और साक्षी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
कुल 82 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 54 ने मेरिट हासिल की है। विद्यार्थियों ने कंप्यूटर में 100 और अंग्रेजी, हिंदी और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में 98 अंक तक प्राप्त किए। उप-प्राचार्य जितेंद्र कुमार और निदेशिका लाजवंती ढिल्लों ने सफलता का श्रेय शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत को दिया।
विज्ञापन

वहीं सीबीएसई 10वीं बोर्ड में हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा राधिका ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं।
इंजीनियर बनने चाहते हैं शिवम : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बेलरखा के शिवम ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शिवम ने ट्यूशन भी नहीं लगाया था। अपनी मेहनत पर ही भरोसा था। उनका सपना है कि वह इंजीनियर बने और अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरा उतरंे।

16जेएनडी26: हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खुशी में नाचती हुई छात्राएं। स्रोत संस्थान

16जेएनडी26: हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खुशी में नाचती हुई छात्राएं। स्रोत संस्थान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें