जींद। जिले में एक अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी लागू होने जा रही है। खटकड़, बद्दोवाल समेत जिले के पांच टोल प्लाजा पर नए रेट लागू होंगे जिससे रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
खटकड़ टोल प्लाजा पर छोटे वाहनों के लिए पहले 195 रुपये टोल लिया जाता था, अब यह बढ़ाकर 200 रुपये हो सकता है। इसी प्रकार 410 रुपये की जगह 420 रुपये, 445 की जगह 455 रुपये, 640 की बजाय 655 रुपये और 780 रुपये के स्थान पर अब 800 रुपये टोल देना होगा।
खटकड़ टोल से प्रतिदिन करीब 2,000 वाहन गुजरते हैं। वहीं, बड़े वाहनों के लिए भी टोल शुल्क में 20 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। मासिक पास के रेट में 10 रुपये की वृद्धि होगी। अब पास 340 रुपये की बजाय 350 रुपये में बनेगा। इससे नियमित यात्रियों का मासिक खर्च नाममात्र बढ़ेगा।
टोल मैनेजर कुलदीप ने बताया कि एक अप्रैल से सभी बढ़े हुए रेट लागू कर दिए जाएंगे और इसी अनुसार टोल वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी निर्धारित नियमों के तहत की गई है।