फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमान सहना बड़ा कठिन काम : अशोक शर्मा

Fri, 31 May 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी05: भजन-कीर्तन शुरू करने से पहले हवन करते हुए पुजारी अशोक शर्मा। संवाद
विज्ञापन
उचाना। पुरानी मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन मंदिर में हवन किया गया। पुजारी अशोक शर्मा ने कहा कि कभी-कभी अपमान भी बर्दाश्त करो। हमारी गलती न हो, दूसरे की भ्रांति हो तो भी सहो। आज के जमाने में अपमान सहना बड़ा कठिन है क्योंकि सभी सम्मान चाहते है, प्रशंसा चाहते है। मान-सम्मान सहना ही सच्ची क्षमा है।
विज्ञापन

पृथ्वी सब कुछ सहन करती है तभी इसे धरती माता कहा जाता है। सहने वाला हमेशा बड़ा। जो अच्छे कार्य करता है उसको बुराई भी मिलती है। जो कुछ नहीं करेगा उसे क्या मिलेगा। आपकी निंदा होने लगे, बुराई होने लगे तो समझो जो काम आप कर रहे है उसें तरक्की आप करने लगे हो। वो ही लोग आपकी निंदा करते है जो आपका सहयोग नहीं कर पाते है। इसलिए निंदा होने पर अत्याधिक मेहनत अपने काम पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें