जींद। जिले के विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत विद्यार्थी 24 जुलाई तक दाखिला लेने सकते हैं।
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट के बाद सीट खाली रहने पर तीन जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आया उनके पास चार जुलाई से लेकर सात जुलाई तक फीस भरने का समय था। वहीं दो मेरिट लिस्ट के बाद भी कॉलेजों में खाली सीट रह गई हैं, जिस कारण कॉलेजों को अब फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। वीरवार को फिजिकल काउंसलिंग के लिए आखिरी दिन है।
राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने बताया कि दो मेरिट लिस्ट के बाद भी कॉलेज मेंं कुछ सीट खाली रह गई हैं। इसके चलते अब फिजिकल काउंसिलिंग चल रही है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अपने मूल दस्तावेज और सत्यापित प्रति के साथ कॉलेज में पहुंचे।