फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर आज से हड़ताल पर रहेंगे 233 कर्मचारी, शहर भर में तीन दिन सफाई पर संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मंगलवार से तीन दिन की हड़ताल करेंगे। इस दौरान सफाई के काम का पूर्ण रूप से बहिष्कार होगा। शहर में 107 नियमित व 126 अस्थायी के सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं और हड़ताल के दौरान सभी 233 कर्मचारी काम बंद रखेंगे। इसको लेकर कर्मचारियों ने सोमवार शाम नेहरू पार्क से टाउन हाल तक मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नाथूराम ने बताया कि लंबे समय से सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें अनसुना कर रही है। नाथूराम के अनुसार कर्मचारियों की मुख्य मांगों में समान काम के लिए समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा पूर्ण रूप से बंद करना, क्षेत्र व आबादी के अनुसार सफाई कर्मचारियों की नियमित भर्ती करना। जोखिम भत्ता देना, एक्सग्रेसिया नीति को लागू करना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल सरकार के साथ 24 मई को कर्मचारियों को समझौता हुआ था, लेकिन सहमति के बावजूद इसे लागू नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि इस समझौते को लागू किया जाए। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के नेता रामफल दलाल व सतीश पटवारी भी मौजूद रहे।
लिफ्टिंग का काम ठेकेदार को
जींद में सफाई का काम 233 कर्मचारियों के कंधों पर है। यह कर्मचारी पांच जोन में सफाई करते हैं। एक जोन में 20 से 30 कर्मचारियों की ड्यूटी है। वहीं कूड़ा उठाने का काम ठेकेदार को दिया गया है। हालांकि टेंडर समाप्त हो चुका है, लेकिन पिछले ठेकेदार से ही काम करवाया जा रहा है। इसके लिए जरूरी है कि सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया जाए, तभी ठेकेदार के कर्मचारी कूड़ा उठा सकेंगे।
विज्ञापन

उचाना को छोड़ जिला भर में हड़ताल
जिला में जींद, सफीदों व नरवाना नगर परिषद हैं और जुलाना व उचाना में नगर पालिका हैं। उचाना के 29 कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहेंगे। इसके अलावा जुलाना के छह पक्के व 41 कच्चे कर्मचारी, जींद के 107 पक्के व 126 कच्चे कर्मचारी, नरवाना के 60 पक्के व 65 कच्चे हैं। सफीदों में कच्चे व पक्के 56 कर्मचारी हैं। इसके अलावा 25 कर्मचारी ठेके के हैं। अधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों के हड़ताल करने पर संशय है, लेकिन यदि करते हैं तो ठेके के कर्मचारियों से सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी हड़ताल पर
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि तीन दिन तक फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि इस दौरान आपातकालीन सेवाएं शुरू रखी जाएंगी, लेकिन सामान्य घटनाओं में कर्मचारी काम नहीं करेंगे।
उचाना के 29 कर्मचारी रहेंगे काम पर
प्रदेश भर में कर्मचारियों की हड़ताल के बीच उचाना नगरपालिका के 29 कर्मचारी काम पर रहेंगे। सफाई दरोगा जयपाल के अनुसार उचाना में 14 पक्के व 15 कच्चे कर्मचारी हैं। यहां हड़ताल नहीं की जाएगी।
नहीं है वैकल्पिक व्यवस्था
सभी कच्चे व पक्के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान किया है, लेकिन अभी समय है। हो सकता है सरकार के साथ कोई बातचीत हो जाए और हड़ताल टल जाए। सभी कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण कोई वैकल्पिक व्यस्था नहीं है।
विज्ञापन

अशोक सैनी, स्वच्छता निरीक्षक, जींद नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें