फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों का कारण है तंबाकू: एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एडीसी कार्यालय में मंगलवार को तंबाकू नियंत्रण और कोटपा 2003 कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एडीसी विवेक आर्य ने की। इसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारी, स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्य और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यशाला में एडीसी विवेक आर्य ने तंबाकू और इससे जुड़े उत्पादों के सेवन को समाज के लिए गंभीर खतरा बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तंबाकू न केवल कैंसर और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बनता है, बल्कि यह परिवार और समाज की सेहत पर भी गहरा असर डालता है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि तंबाकू उत्पादों का त्याग करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण के लिए ग्राम स्तर से लेकर शैक्षणिक संस्थानों तक व्यापक अभियान चलाने की जरूरत है।
कार्यशाला में डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रमेश पांचाल ने बताया कि तंबाकू के सेवन से पैरों से लेकर मस्तिष्क तक गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने कोटपा 2003 कानून के प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषिद्ध है। स्कूल व कॉलेज परिसरों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री व उपयोग पर सख्त रोक है। इस अवसर पर सीएमओ डाॅ. गोपाल गोयल, डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रवि राणा, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें