फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पार्कों की सफाई को बेहतर बनाने के लिए व्हाटसअप ग्रुप में फोटो डालें

विज्ञापन
13जेएनडी38: अर्बन इस्टेट के पार्क में निरीक्षण करते हुए डीएमसी गुलजार मलिक। संस्था
विज्ञापन
जींद। शहर के पार्कों की साफ सफाई और उनमें अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नगर परिषद लगातार काम कर रही है। इसके चलते वीरवार को डीएमसी गुलजार मलिक ने अर्बन इस्टेट समेत कई पार्कों का दौरा किया। इस दौरान पार्क को गोद लेने वाली संस्थाओं से बातचीत की और सभी पार्कों में डिस्पले बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएमसी ने पार्कों में दौरा करते हुए जो कमियां सामने आई उनको दूर करवाने के निर्देश दिए। कई पार्कों में डिस्पले बोर्ड नहीं मिला। उनको लगवाने के लिए कहा। इसके अलावा संस्थाओं को कहा कि जो संस्था नियमित रूप से पार्क की साफ सफाई रखती है। उनकी फोटो और वीडियो पार्क के नाम से बनाए गए व्हाटसएप ग्रुप में जरूर डालें। इससे पार्क के रख रखाव व सुधार में बेहतर प्रतियोगिता संस्थाओं के मध्य होगी।
इसके अलावा पार्क में क्यारियां बनाकर फूलों के पौधे लगाने व ओपन जिम समेत अन्य सुविधाएं करने के लिए कहा गया। संस्थाओं को बताया कि पार्क पॉलिसी के तहत मिलने वाली राशि से फ्लेक्स या बोर्ड नहीं लगवाए जा सकते। डीएमसी को अधिकतर पार्कों में बेहतर सुविधाएं भी मिली। इन संस्थाओं को बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया, ताकि दूसरी संस्थाएं भी उनके पार्क को देखें और उनमें भी सुधार हो। इस अवसर पर जेई पूनम भी मौजूद रही और पार्कों में जो कमियां मिली उनको नोट किया।
विज्ञापन

बाक्स
पार्कों में खड़े पेड़ों पर करवाया जा रहा रंग
पार्कों व ग्नीन बेल्ट में खड़े पौधों को अधिक सुंदर बनाने और उनको बीमारियों से बचाने के लिए लगभग चार फीट की ऊंचाई तक दवाई डालकर रंग करवाया जा रहा है। इससे पौधों में बीमारियां भी नहीं आएंगी और सुंदरता भी बढ़ेगी। शहर के अटल पार्क, रेड क्रॉस पार्क डीसी काॅलोनी, डीसी निवास स्थान के सामने पार्क, डीसी निवास स्थान के सामने गोहाना रोड ग्रीन बेल्ट व रानी तालाब अन्ना टीम ने पार्कों में पेड़ों पर रंग करवाया गया है।
बाक्स
पार्को में खुद की खाद बनाने के पिट बनाए जा रहे हैं। फिलहाल अटल पार्क में निर्माण के दौरान टूटे रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के कवर भी लगवाए गए। इससे उनकी मजबूती व सुंदरता के लिए खूबसूरत गमले रखे गए हैं।
बाक्स
पार्कों को बेहतर बनाने के लिए संस्थाओं को गोद दिया है। वह समय समय पर दौरा कर पार्कों की व्यवस्थाओं की जांच करते हैं। जो कमियां मिलती हैं। उनको दूर करवाया जाता है।
विज्ञापन

-गुलजार मलिक, डीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें