फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में सब्जी बेचने वालों का समय किया निर्धारित

विज्ञापन
जुलान के वार्ड नंबर 5 में खोली गई दुकान में उमड़ रही लोगों की भीड़। - फोटो : Jind
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन घोषित किए घसो कलां, घसो खुर्द व छात्तर गांव में सब्जी बेचने वाले के लिए समय निर्धारित किया गया है। सब्जी बेचने वाले कंटेनमेंट जोन में सुबह 8 से 10 बजे और शाम को 4 से लेकर 6 बजे तक सब्जी बेच सकते हैं। सब्जी बेचने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद ही उन्हें गांव में प्रवेश मिलेगा। दूध बेचने वालों के लिए किसी तरह की पाबंदी नहीं है। ये किसी भी समय यहां पर आ जा सकते हैं।
विज्ञापन

छात्तर गांव में पेट्रोल पंप को कंटनमेंट जोन में होने के चलते बंद किया गया था। अब इसको फिर से शुरू किया गया है, ताकि किसानों को पेट्रोल व डीजल लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। इन दिनों कपास की बिजाई होने के साथ-साथ पशुओं के लिए चारा सहित अन्य खेती के कार्यों के लिए किसानों पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है। इसमें सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने सहित अन्य सावधानी ग्रामीणों को बरतनी होगी। गांव में किराना सहित अन्य जरूरत के सामान की दुकानों पर भी शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य है। एसडीएम राजेश कोथ ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में किसान अपने खेती संबंधित कार्य बिना पाबंदी के कर सकते हैं। सब्जी वालों के लिए समय निर्धारित किया गया है तो दूध बेचने वालों पर कोई पाबंदी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें