फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छठ पूजा पर जयंती देवी मंदिर और पांडू पिंडारा में रहेगा कड़ा पहरा

विज्ञापन
14जेएनडी 05: छठ पूजा की तैयारियों को लेकर जयंती देवी मंदिर के पास हांसी ब्रांच नहर की सफाई करते
विज्ञापन
जींद। छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 और 16 नवंबर को होने वाले आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने दोनों आयोजन स्थलों पर पुलिस बल से लेकर चिकित्सा, अग्निशमन और जल बचाव तक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम सत्यवान मान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

शहर में हांसी ब्रांच नहर के पास स्थित जयंती देवी मंदिर और गांव पांडू पिंडारा के तीर्थ तालाब पर छठ पूजा के आयोजन होंगे। इन दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। जल सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देते हुए दोनों स्थानों पर दो-दो नावों के साथ गोताखोर तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा लाइफ जैकेट, रेस्क्यू रोप और अन्य जरूरी बचाव उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे।

आपात स्थिति से निपटने के लिए भी रहेंगे इंतजाम
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन सुगम बनाने के लिए आयोजन स्थलों और आसपास के क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दोनों स्थानों पर एंबुलेंस और अनुभवी चिकित्सा स्टाफ तैनात रहेगा। अग्निशमन विभाग को फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और कर्मचारियों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से सहायता केंद्र स्थापित कर प्राथमिक उपचार की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


विभागों के बीच समन्वय के लिए लगाई ड्यूटी
मेले के सुचारु संचालन और विभागों के बीच बेहतर तालमेल के लिए जयंती देवी मंदिर परिसर में पटवारियों और पांडू पिंडारा में ग्राम सचिवों की ड्यूटी लगाई गई है। एसडीएम सत्यवान मान ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे जलाशयों के पास सावधानी बरतें, प्रशासन के सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और छठ पूजा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें