फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग महिला नहर में कूदी

Fri, 19 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कादियान मोहल्ला की एक महिला ने बृहस्पतिवार सुबह घरेलू कलह के चलते हांसी ब्रांच नहर में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को नहर में कूदते देखकर आसपास के लोगों ने नहर में छलांग लगा दी और महिला को बचा लिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कादियान मोहल्ला निवासी सिमरन बृहस्पतिवार सुबह हांसी ब्रांच नहर में कूद गई। इस बीच आसपास खड़े लोगों ने जब यह देखा तो कुछ लोगों ने नहर में छलांग लगा दी और महिला को बचा लिया। महिला के नहर में कूदने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम सिमरन बताया। उसने बताया कि पति सुरेश के साथ घरेलू कलह चल रही है। बृहस्पतिवार सुबह भी पति के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह आत्महत्या करने के लिए नहर में कूद गई। पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें