फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 22 मार्च तक जागरूकता गतिविधियों से जन-जन तक पहुंचेगा जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
17जेएनडी17: जल महोत्सव को लेकर जिला जल एवं सीवरेज मिशन की तृतीय समीक्षा बैठक लेते डीसी मोहम्मद
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में मंगलवार को जल महोत्सव को लेकर जिला जल एवं सीवरेज मिशन की तृतीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।
विज्ञापन



डीसी ने बताया कि 22 मार्च तक जिले में जल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल और हर घर जल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
जल अर्पण दिवस के माध्यम से उन ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां पेयजल आपूर्ति का संचालन पंचायतों द्वारा किया जा रहा है।
डीसी ने निर्देश दिए कि वीडब्ल्यूएसई कमेटियों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए और जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायतों के बैंक खाते शीघ्र खोले जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने सिंचाई विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। ताकि जिले में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रह सके और जल की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न आए। कार्यकारी अभियंता प्रशांत सिल्वानिया ने क्रम अनुसार रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उन्होंने विभाग द्वारा मनाए जाने वाले जल महोत्सव, जल अर्पण, विश्व जल दिवस सहित सभी कार्यक्रमों के बारे में बताया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
जिला लैब केमिस्ट वीरेंद्र सिंह ने पेयजल जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विकास गिरधर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें