02जेएनडी04-पुलिस गिरफ्त में अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। जिला पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलों में अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों ही मामलों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं।
केस 1
सीआईए सफीदों के इंचार्ज उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि बुधवार शाम को उनकी टीम सदर क्षेत्र में गश्त पर थी। उनकी टीम को सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर बहादुरगढ़ से मलार की तरफ जा रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया जिसकी पहचान मलार निवासी मुकेश उर्फ केशी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद किया जिसको खोलकर देखा तो तीन कारतूस लोड मिले। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
केस 2
दूसरे मामले में सीआईए सफीदों की पुलिस टीम मुख्य सिपाही विपिन के नेतृत्व में गांव मलार के नजदीक तालाब पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार लेकर गांव मलार की तरफ आ रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान मलार निवासी मोंटी के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध पिस्तौल मिला। उससे खोलकर चैक किया तो दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में पिल्लूखेड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस 3
तीसरे मामले में एवीटी स्टॉफ जींद ने अवैध हथियार सहित गांव सिंघवाल निवासी जसबीर उर्फ कूका को गिरफ्तार किया है। स्टाफ के इंचार्ज एसआई कमल सिंह ने बताया कि उनकी एक टीम हथो चौक से कैथल रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि जसबीर उर्फ कूका अपने पास नाजायज पिस्तौल रखता है। वह हथो से पैदल सिंघवाल की तरफ जा रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्तौल बरामद कर लिया। उसको खोलकर चैक किया तो उसमें एक कारतूस लोड मिला। सदर थानापुलिस ने थाना सदर नरवाना में आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।