जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर चलने वाली चार रेलगाड़ी धुंध के चलते दिसंबर से फरवरी तक रद्द रहेंगी। इनमें 54031-34 दिल्ली-जींद पैसेंजर और अवध-असम एक्सप्रेस शामिल हैं। दिल्ली-जींद पैसेंजर ट्रेन को एक दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक तीन महीने रद्द रहेगी। इसके अलावा अवध-असम एक्सप्रेस निर्धारित दिनों में ही रद्द रहेगी।
54031 दिल्ली-पैसेंजर ट्रेन दोपहर 12 बजे पुरानी दिल्ली से चलती है, जो दया बस्ती, शकूरबस्ती, मूंडका, बहादुरगढ़ के रास्ते सांपला, राेहतक, समर गोपालपुर होते हुए जुलाना, जैजैवंती, किनाना के रास्ते जींद दोपहर लगभग सवा चार बजे पहुंचती है। 54034 दोपहर साढ़े तीन बजे जींद से चलती है, जो रात पौने आठ बजे दिल्ली पहुंचती है।
अवध-असम इन दिनों रहेगी रद्द
नंबर 15909 दिसंबर माह में 6, 13, 20, 27, जनवरी माह में 3, 10, 17, 24, 31, फरवरी माह में 7, 14, 21 व 28 तारीख को रद्द रहेगी। इसके अलावा 15910 दिसंबर माह में 9, 16, 23, 30, जनवरी माह में 6, 13, 20, 27 और फरवरी माह में 3, 10, 17 और 24 और मार्च माह में एक तारीख को रद्द रहेगी।
वर्जन
धुंध के मौसम के कारण चार ट्रेन रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों को दिसंबर से 28 फरवरी तक अलग-अलग दिनों रद्द रखा जाएगा।
जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।