फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर कार सवार तीन बदमाशों ने आढ़ती से एक लाख 80 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ रोष जताते आढ़ती। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकाल कर दुकान पर जा रहे आढ़ती से कार सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक लाख 80 हजार रुपये लूट लिए। वीरवार दोपहर 12 बजे राजकीय महाविद्यालय के पास हुई वारदात की सूचना मिलने के बाद जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और चारों ओर नाकाबंदी करवा दी, मगर लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोहतक जिले के गांव बैंसी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जुलाना की नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाता है। वीरवार दोपहर के समय वह एक्सिस बैंक से एक लाख 80 हजार रुपये निकलवाने के बाद स्कूटी पर सवार होकर दुकान पर जा रहा था। जब वह राजकीय महाविद्यालय के पास पहुंचा तो एक कार में सवार लोगों ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गया। दीपक ने बताया कि पिस्तौल लेकर कार से दो युवक निकले और उसे पकड़ लिया। उसके बाद बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी खोलकर उसमें से एक लाख 80 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। दीपक ने बताया कि उसने लूट की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और चारों तरफ नाकाबंदी करवा दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में आढ़ती वारदात स्थान पर जमा होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आढ़तियों ने पुलिस के खिलाफ रोष भी जताया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल बदमाशों की तलाश जारी है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।

आढ़ती दीपक। - फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें