फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चोरी करने के गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 3.70 लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
30जेएनडी16-पुलिस गिरफ्त में चोरी करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। सीआईए स्टॉफ सफीदों ने चोरी करने के गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए गहनों को बेचकर लिए 3.70 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी की पहचान गोहाना निवासी सन्नी, सुनील उर्फ हुड्डा और संडील निवासी हरकेश उर्फ केशा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

भिवानी के चांग निवासी रमेश ने पुलिस एफआईआर में बताया था कि 23 नवंबर को वह पत्नी के साथ शादी समारोह से लौटते समय बस में सफीदों बस अड्डा से गोहाना जा रहे थे। बस में चढ़ते समय कुछ युवकों ने उनकी सहायता के बहाने उनका बैग व अटैची ऊपर रखवा दी। फिर भीड़ का फायदा उठाकर अटैची से सोने के गहने चोरी कर लिए।
थाना शहर सफीदों ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुराग के माध्यम से गोहाना निवासी सन्नी, सुनील उर्फ हुड्डा और संडील निवासी हरकेश उर्फ केशा को काबू कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की वारदात को स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि उन्होंने गहनों को बेचकर आपस में रकम बांट ली थी।
विज्ञापन

वर्जन
आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी सुनील से 1.15 लाख, सन्नी से 1.35 लाख और हरकेश से 1.20 लाख रुपये बरामद हुए। तीनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-गौरव शर्मा, उप अधीक्षक, सफीदों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें