फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोहरे की चादर में लिपटा शहर, ठंड में कंपकंपाए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पिछले दो दिन से शहर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। ठंड से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। धुंध के कारण बढ़ी सर्दी ने लोगों को कंपकंपा दिया है। इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ा। जिले का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया।
जिले में सोमवार शाम को ही घना कोहरा पड़ना शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे कोहरे ने पूरे क्षेत्र को अपने आगोश में ले लिया। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और बाजार में भी वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। हालात यह हुए कि रात के समय दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई। हाईवे और अन्य मार्गाें पर वाहन चालकों को ढाबों व होटलों पर ही रुकना पड़ा।
विज्ञापन

कोहरे का असर सुबह के समय स्कूल जाने वाले छात्रों, कामकाजी लोगों और ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की ओर जाने वाले किसानों पर भी दिखाई दिया। सुबह के समय लोग घरों से बाहर निकले लेकिन सामने कुछ दिखाई न देने की वजह से उन्हें दिक्कत हुई। निजी व सरकारी बसें भी निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं।
कोहरे का असर केवल सड़कों तक सीमित नहीं रहा बल्कि रेल यातायात भी पड़ा। जिले से गुजरने वाली कई रेलगाड़ियों का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया। कुछ ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं तो कुछ को बीच रास्ते ही धीमी गति से चलाना पड़ा। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह ट्रेनें देरी से पहुंची
धुंध के चलते मंगलवार को रेल यातायात प्रभावित हुआ। ट्रेन नंबर 14035 धौलाधार एक्सप्रेस 01: 08 बजे की जगह सुबह 04: 09 मिनट पर जींद पहुंची। ट्रेन नंबर 20423 पातालकोट एक्सप्रेस सुबह 06:07 बजे की जगह 09: 53 बजे, ट्रेन नंबर 15743 फरक्का एक्सप्रेस सुबह 08: 18 बजे की जगह दोपहर बाद 12: 58 बजे पहुंची। ट्रेन नंबर 22479 सरबत दा भला एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 20409 बठिंडा सुपरफास्ट, ट्रेन नंबर 12481 श्री गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 09712 कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन, ट्रेन नंबर 15909 अवध-आसाम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 11449 श्री माता वैष्णाे देवी एक्सप्रेस भी देरी पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14024 डीएमयू , ट्रेन नंबर 20424 पातालकोट एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 12482 इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 54044 हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन घंटों की देरी से जींद पहुंची।
विज्ञापन

वर्जन
उत्तर भारत में चल रही ठंडी हवाओं और तापमान में गिरावट के कारण ठंड बढ़ गई है और आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। हालांकि दोपहर तक हल्की धूप निकलने की संभावना बनेगी। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें