फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तीन खाप पंचायतों ने विधायक के विवादित बयानों पर जताया रोष

Sun, 07 Dec 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। माजरा खाप पंचायत, कंडेला खाप पंचायत और बिनैन खाप पंचायत ने संयुक्त रूप से सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम द्वारा जाट समाज के खिलाफ अपमानजनक बयानों की निंदा की है। खापों ने कहा कि इन बयानों से समाज में रोष है।
विज्ञापन

सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू, कंडैला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला और बिनेन खाप के प्रधान रघबीर नैन ने सवाल उठाया कि क्या सरकार, विधायक रामकुमार गोतम, सांसद रामचंद्र जांगड़ा और मंत्री नरवीर यादव द्वारा दिए गए विवादित बयानों का समर्थन करती है। यदि नहीं करती तो सरकार कार्रवाई क्यों नहीं कर रही और चुप क्यों है।
माजरा खाप पंचायत के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर, कंडैला खाप के महासचिव राज सिंह रेढू और माजरा खाप के महासचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि विधायक गौतम की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए और उनके भड़काऊ भाषणों पर मुकद्मा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक सोची-समझी रणनीति के तहत सामाजिक मुद्दों से ध्यान भटका कर जाति-धर्म के विवादों को हवा दे रही है।
विज्ञापन

समाज 36 बिरादरियों को साथ लेकर चलने में विश्वास करता है और किसी जाति का नहीं बल्कि गलत व्यक्ति का ही विरोध करता है। इसलिए किसी भी समाज को निशाना बनाने की बजाय सभ्य भाषा में व्यक्तियों की गलतियों पर बोलने की सलाह दी गई।
खाप के प्रवक्ता समुंद्र सिंह फोर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विधायक रोतम में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो उन्हें सार्वजनिक मंच से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने ब्राह्मण समाज से भी अपील की कि ऐसे गलत बयानों पर चुप्पी तोड़ें और स्पष्ट करें कि वह इन बातों से सहमत हैं या नहीं, क्योंकि ब्राह्मण समाज विद्वानों का समाज है और समाज सुधार में सदैव अग्रणी रहा है।
खाप नेताओं ने यह भी कहा कि एक किसान नेत्री के खिलाफ ब्राह्मण समाज के एक संगठन द्वारा थाने में शिकायत देने का कदम भी बेहद निराशाजनक है। यदि यह शिकायत विधायक रामकुमार गौतम के खिलाफ दी जाती तो समाज में अच्छा संदेश जाता। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रदेश की खाप जल्द ही महापंचायत बुलाकर सामाजिक तौर पर कड़ा निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें