फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबे युवक का शव तीन दिन बाद मिला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 नहर में डूबे निर्जन गांव निवासी अमित का शव तीन दिन बाद हांसी ब्रांच नहर से निकाला गया। युवक की तलाशी को लेकर परिजनों ने सोमवार को जींद-सफीदों मार्ग पर जाम भी लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार युवक का शव उरलाना गुरुद्वारे के पास से ही बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। निर्जन गांव निवासी 25 वर्षीय अमित रविवार को पानीपत में आयोजित मुख्यमंत्री की रैली में शामिल होने गया था। गर्मी के कारण सफीदों में हांसी ब्रांच नहर में नहाने लगा। इसी दौरान वह डूब गया। इसके बाद से ही तलाशी अभियान जारी था। हरियाणा पुलिस के हिसार, भिवानी और फतेहाबाद के गोताखोरों ने अमित के शव को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें