फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा 32 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सुंदरपुरा चौक के निकट शनिवार दोपहर श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक में सवार 32 लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी हैं। घायलों के अस्पताल में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को बेड भी नहीं मिल पाए। घायल महिलाओं को फर्श पर लेटाना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण एक्स-रे करवाने में भी देरी हुई। सभी गोगामड़ी दर्शन के लिए जा रहे थे।
जिला अंबाला के हमीदपुर गांव से 60-70 श्रद्धालु ट्रक में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामड़ी में दर्शन के लिए जा रहे थे। ट्रक जब सुंदरपुरा चौक के निकट पहुंचा तोएक वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक खड्ढों में पलट गया। ट्रक में सवार करीब तीन दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को राहगीरों की मदद से सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। घायलों में ज्यादा महिलाएं थी। जिनके सिर पर और अंदरूनी चोटें थी
विज्ञापन

। डॉक्टरों ने एक्से-रे करवाने की जरूरत बताई, लेकिन बिजली न होने के कारण समय पर एक्स-रे नहीं हो पाए। घायल 32 लोगों में कैलाशों देवी, रोमा देवी, पूर्णियां, रमेश, सुनीता, कुसुम देवी, मेहर सिंह, चंद्रपति, सतपाल, शकुंतला, किरण, लक्ष्मी, शिवकुमार, रिंकू , निधि, पिंकी, सुनीता, रूपा, सुमन देवी, बिट्टू, तिलकराम, पूर्णा देवी, राजकली, राजेश देवी, सतपाल, चन्द्रकली, सिंदरों देवी, दीपक, राजकुमार, गुलाब सिंह, मीना, अमरजीत, पम्मी देवी शामिल है। इनमें से कुछ को मामूली चोटें आने से प्राथमिक उपचार करके छुट्टी दे दी गई। कुछ की स्थिति स्थिर होने के कारण सामान्य अस्पताल में दाखिल कर लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें