फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गतौली स्कूल में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

विज्ञापन
20जेएनडी09: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गतौली में चल रहे योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण ​शिविर में - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। आयुष विभाग जिला जींद की ओर से 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गतौली में चल रहे तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर में जुलाना ब्लॉक के पीटीआई, विद्यालय के विद्यार्थियों और आमजन को कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। योगाभ्यास के बाद डॉ. कुसुम ने योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति देता है। नियमित योग करने से आत्मिक शांति मिलती है और व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्यों को बेहतर ढंग से प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय योग संस्थान ब्लॉक जुलाना के मंत्री राज सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. कुसुम नोडल अधिकारी के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ डॉ. दीक्षा, फार्मासिस्ट अमित, सुनील, देवेंद्र, बृजेश्वरी तथा योग सहायक बलराज, संगीत, ज्योति, सोनू, मनीषा और शर्मीला सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें