फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय कॉलेज के सामने से तीन बाइक जब्त, एक का चालान

Tue, 19 Nov 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय पीजी कॉलेज के सामने सिविल लाइन थाना प्रभारी ने नियमित जांच के दौरान बाइक सवारों के दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कॉलेज व डीआरडीए के सामने घूमने वाले शरारती तत्वों से भी निजात मिली। जांच के दौरान लगभग दो दर्जन बाइकों के दस्तावेजों की जांच की गई।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बिना नंबर प्लेट व दस्तावेजों के मिली तीन बाइकों को इंपाउंड किया तो वहीं एक बाइक पर दो से ज्यादा युवक बैठे मिलने पर चालान किया। लगभग दो घंटे तक कॉलेज के सामने से गुजरने वाले बाइक चालकों के दस्तावेजों की जांच कर यातायात नियमों के बारे में जागरूक भी किया। बाइक चालकों को बताया गया कि बाइक चलाते समय सिर पर हेलमेट जरूर लगाएं, बाइक के सभी दस्तावेज साथ रखें। इसके अलावा सड़क पर अपनी साइड में चलें और गति सीमा का भी ध्यान रखें। बाइक पर दो से ज्यादा सवारी न बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें