फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दस पेटी अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जींद। विजय नगर कालोनी में दस पेटी अवैध शराब के साथ पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि विजय नगर कालोनी में अनुपगढ़ गांव निवासी विक्रम, शमशेर व जग्गा अवैध तरीके से शराब बेचते हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां पर एक मकान के गेट पर दो युवक खड़े दिखाई दिये जो पुलिस की गाड़ी को देखकर मकान के अंदर जाने लगे। दोनों युवकों को पकड़कर मकान के अंदर तलाशी ली तो दस पेटी शराब अंग्रेजी की बरामद हुई और एक युवक अंदर मिला। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अनूपगढ गांव निवासी विक्रम, शमशेर व जग्गा के रूप में बताई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें