फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर एकजुट हुए पुलिस एसपीओ

विज्ञापन
जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक में मौजूद पुलिस एसपीओ। संवाद
विज्ञापन
जींद। पुलिस में कार्यरत एसपीओ ने वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को जाट धर्मशाला में बैठक की। इसकी अध्यक्षता कुलबीर ने की। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगें जल्द नहीं मानी तो वह हर स्तर पर सरकार का दरवाजा खटखटाएंगे। इससे भी बात नहीं बनी तो मजबूर होकर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इस दौरान कमेटी का भी गठन किया गया जो कि मांग पूरी करने को लेकर सरकार से मांग करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को जाट धर्मशाला में जिलाभर के पुलिस एसपीओ एकजुट हुए। बैठक में एसपीओ की मांगों पर चर्चा के साथ-साथ सरकार और अधिकारियों के मांगों के प्रति रवैये पर मंथन किया गया। इस दौरान एसपीओ मनोज, सुरेंद्र बधाना, कुलदीप, देवव्रत ने कहा कि 2018 के बाद उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। एसपीओ को केवल 18000 रुपये वेतन मिल रहा है, जिससे उनका गुजारा नहीं हो रहा है इसलिए उन्हें 30 हजार रुपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे। यदि किसी एसपीओ के खिलाफ कोई शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई की जाए। मनोज ने कहा कि डीसी को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें