फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीपुर गांव के पास स्थित गोगापीर मंदिर पर शराब पी रहे तीन लोगों को मना करने पर हुए विवाद में 75 वर्षीय बीर सिंह पर हमला करके जान से मारने के तीन आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने रामचरण की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीर सिंह के हत्यारोपी बीबीपुर निवासी विकास, तुषार व जगबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात को लगभग दस बजे गांव बीबीपुर निवासी तुषार, विकास व जगबीर गांव के पास स्थित गोगापीर के मंदिर में शराब पी रहे थे। उसी समय यहां से गुजर रहे गांव के ही रामचरण ने उसको धार्मिक स्थल पर शराब पीने से मना किया। इस पर तुषार, विकास व जगबीर का रामचरण के साथ विवाद हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मामले को शांत करवाया। इसके बाद रामचरण अपने घर आ गया। लगभग आधे घंटे के बाद तुषार, विकास, जगबीर, मंजू व रामदेयी तेजधार हथियारों से लेस होकर रामचरण के घर आए तथा अंदर घुसते ही रामचरण पर हमला कर दिया। इसी दौरान घर के अंदर से रामचरण का दादा 75 वर्षीय बीर सिंह आ गया तथा वह रामचरण को छुड़वाने लगा। आरोपियों ने बीर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जाग गए तथा मौके पर पहुंचे। अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बीर सिंह को रामचरण व अन्य लोग लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस गांव बीबीपुर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने रामचरण की शिकायत पर तुषार, विकास, जगबीर, मंजू व रामदेयी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विकास, तुषार व जगबीर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें