फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों से साढ़े तीन गुना अधिक मरीज ठीक हुए, छह लोगों की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पिछले एक महीने के मुकाबले अब स्थिति सुधरने लगी है। वीरवार को आई रिपोर्ट में कुल 103 लोगों को कोरोना से सक्रमित पाया गयाहै तो 457 मरीज ठीक हुए हैं। रिकवरी दर करीब 90 प्रतिशत पहुंच गई है। हालांकि बुधवार और वीवार को छह लोगों की मौत हुई है। वीरवार को 999 लोगों की रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में कुल 239893 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 19700 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल 17670 लोगों ने कोरोना को हराया है। जिले में अब तक 425 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 1605 सक्रिय मरीज हैं।
2614 लोगों को लगाया गया टीका
वीरवार को जिले में कुल 2614 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह के अनुसार दो स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगाई गई। 69 फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को पहली व 12 को दूसरी डोज लगाई गई। 18-44 साल के 1447 लोगों को पहली डोज दी गई है। 45-60 उम्र के 679 लोगों को पहली और 40 को दूसरी डोज दी गई है। 60 साल से अधिक उम्र के 307 लोगों को पहली व 58 लोगों को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन

खटकड़ टोल सहित आज 16 जगह लगेगी वैक्सीन
डॉ. नवनीत सिंह के अनुसार शुक्रवार को जिले में कुल 16 स्थानों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें 18-44 उम्र के लोगों को जींद नागरिक अस्पताल के पीपीसी-दो केंद्र पर, अर्बन पीएचसी के दो केंद्रों पर, नरवाना के नागरिक अस्पताल में, सफीदों के नागरिक अस्पताल में व उझाना सीएचसी में वैक्सीन लगेगी। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को जींद के नागरिक अस्पताल में, अर्बन पीएचसी में, नरवाना, सफीदों, अलेवा, जुलाना, खटकड़ टोल प्लाजा, उचाना, ढाठरथ व पीएचसी हाट शामिल हैं।
27 लोगों को लगी वैक्सीन
उचाना में एक मई से 18 साल से 44 साल तक की उम्र वालों का ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद वैक्सीन लगाई जा रही है। कुछ दिनों से वैक्सीन के लिए युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो रहा है। यहां पर 45 साल से अधिक उम्र वाले को वैक्सीन लगाई जा रही है। वीरवार को 27 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। युवाओं ने कहा कि कई दिन हो चुके हैं नागरिक अस्पताल में वैक्सीन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो रहा है। ऐसे में युवाओं को नरवाना नागरिक अस्पताल में जाना पड़ रहा है। मोहित दनौदा, अन्नू, सुनील, राममेहर ने कहा कि 18 साल से 44 साल तक की उम्र वालों को वैक्सीन पंजीकरण के बाद ही लग रही है। डॉ. सुशील गर्ग ने कहा कि अभी 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। 18 से 44 साल तक के लोगों का अभी ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें