फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर तोड़फोड़ करने के तीन आरोपी भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक हाईवे पर नटराज फौजी ढाबे पर तोड़फोड़ करने और लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने के आरोपी अनूपगढ़ गांव निवासी जयपाल उर्फ जग्गा, धनखड़ी गांव निवासी अमन और भटनागर कालोनी के सुशील उर्फ केडी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से आरोपियों को जेेल भेज दिया।
विज्ञापन

अनूपगढ़ गांव निवासी हरीराम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 15 जून की रात को वह अपने नटराज फौजी ढाबे पर कार्य कर रहा था। इस दौरान उसका भतीजा विकास भी वहीं पर था। जैजैंवती निवासी रोहित और 8-10 अन्य युवक बाइकों पर आए और ढाबे पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध किया तो उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमेें वह घायल हो गए। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में रोहित को नामजद कर 8-10 अन्य के खिलाफ तोड़फोड़ करने, हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें